फोटो: सोशल मीडिया
उत्तरकाशी में तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। बुधवार को दोपहर बाद जिला मुख्यालय समेत आसपास के इलाकों में हल्की बारिश हुई।
बारिश के बाद हर्षिल घाटी ने एक बार फिर जमकर बर्फबारी हुई। चारों तरफ सफेद बर्फ की चादर बिछ गई। उधर, निचले इलाकों में कड़ाके की सर्दी से बचने के लिए लोग अलाव का सहारा ले रहे हैं। फरवरी महीने की शुरुआत से ही जिले के ऊंचाई वाले इलाकों में फिर से बर्फबारी का दौर जारी है। गंगोत्री और यमुनोत्री धाम समेत हर्षिल घाटी के 8 गांवों में जमकर बर्फबारी हुई है।
बर्फबारी की वजह से सड़कें पूरी तरह बर्फ से ढक गई हैं। हर्षिल घाटी में करीब आधा फीट बर्फ गिर चुकी है। अनुमान के मुताबिक, इसी तरह बर्फबारी का सिलसिला जारी रहा तो तापमान में और भी गिरावट देखने को मिल सकती है। वहीं, बर्फबारी की वजह से होटल व्यवसायियों और पर्यटन से जुड़े कारोबारियों में खुशी की लहर है।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नागरिक सुरक्षा कोर की पहल पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला…
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
This website uses cookies.