कोरोना महामारी और लॉकडाउन से बेहाल उत्तराखंड का पर्यटन धीरे-धीरे उबरने लगा है। नैनीताल से अच्छी तस्वीरें सामने आई हैं।
झीलों की नगरी में अब बड़ी संख्या में सैलानी रुख कर रहे हैं। करीब 6 महीने से नैनीताल वीरना पड़ा था, जो अब गुलजार होने लगा है। इसके साथ ही यहां के व्यापारियों ने भी राहत की सांस ली है। पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि 6 महीने से बंद पड़े पर्यटन कारोबार को एक गति मिल गई है और छोटे कारोबारियों को राहत मिली है।
नैनीताल में सैलानी नैनी झील में नौकायन का आनंद ले रहे हैं। वहीं, कई सैलानी नैनीताल के उच्च स्तरीय चिड़ियाघर में जाकर बाघ, गुलदार समेत पहाड़ी जानवरों का दीदार कर रहे हैं। साथ ही ये सैलानी हिमालय दर्शन और केव गार्डन जाकर प्राकृतिक गुफाओं और हिमालय पर्वत की सुंदर श्रृंखलाओं का अवलोकन भी कर रहे हैं। सैलानियों का कहना है कि अभी भी मैदानी क्षेत्रों में जबरदस्त गर्मी पड़ रही है। नैनीताल का मौसम बेहद खूबसूरत है। यही वजह है कि लोग यहां का रुख कर रहे हैं।
इस समय नैनीताल में सैलानियों की संख्या का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि नैनीताल की पार्किंग पूरी तरह फुल हो चुकी है। ऐसे में पुलिस-प्रशासन की चुनौतियां बढ़ने लगी हैं। हर साल यहां लाखों की संख्या में देशी-विदेशी सैलानी यहां घूमने आते हैं। लेकिन कोरोना और लॉकडाउन की वजह से रौनक फीकी पकड़ गई थी। लेकिन अब धीरे-धीरे फिर से रौनक लौटने लगी है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.