देहरादून के इस अस्पताल में सीएमएस समेत 16 लोग कोरोना पाॅजिटिव, आठ रोगी भी शामिल

देहरादून में कोरोना का कहर थमने का नाम नहीं लें रहा। सेलाकुई स्थित राज्य मानसिक अस्पताल में सीएमएस समेत 16 लोग कोरोना पाॅजिटिव पाए गए है।

इसमें सहायक स्टाफ के साथ ही आठ मानसिक रोगी भी शामिल हैं। मानसिक रोगियों को कोविड अस्पतालों ने भर्ती करने के इनकार कर दिया, जिसके बाद मानसिक अस्पताल में ही उन्हें आइसोलेट कर दवा शुरू कर दी गई है। अस्पताल में 16 लोगों के संक्रमित होने से अफरातफरी की स्थिति बनी हुई है।

चिंता इस बात को लेकर ज्यादा है कि मानसिक रोगियों से अन्य लोगों को भी संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। संक्रमितों में सीएमएस के अलावा तीन स्टाफ नर्स, तीन वार्ड आया और एक फार्मासिस्ट भी शामिल हैं।

डिप्टी सीएमओ दिनेश कुमार ने बताया कि अस्पताल में सभी संक्रमितों के लिए दवा की व्यवस्था कर दी गई है। उन्हें आइसोलेशन में रखा गया है। साथ ही अन्य सुरक्षा उपाय भी किए जा रहे हैं। मरीजों को खाना खिलाने, देखरेख करने और वार्ड में काम करने वालों को भी सुरक्षा नियमों का पालन करने को कहा गया है। 

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.