उत्तराखंड में होम आइसोलेशन के नियम तोड़े तो दर्ज मुकदमा होगा, डीआईजी रिधिम अग्रवाल ने की लोगों से अपील

होम आइसोलेशन के दौरान यदि कोरोना मरीजों ने नियमों का उल्लंघन किया तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया जाएगा।

उत्तराखंड में करीब 28 हजार लोग होम आइसोलेशन में रह रहे हैं। चार मैदानी जिलों में होम आइसोलेशन वाले लोगों की निगरानी एसडीआरएफ और पहाड़ी क्षेत्रों में आंगनबाड़ी एवं स्वास्थ्य विभाग की टीमें नजर रख रही हैं।

एसडीआरएफ डीआईजी रिधिम अग्रवाल ने बताया कि होम आइसोलेशन में यदि परिवार के किसी सदस्य में लक्षण उभरे तो वो भी बाहर न निकलें और इसकी सूचना एसडीआरएफ को दें, ताकि मदद पहुंचाई जा सके। लेकिन, यदि कोई व्यक्ति नियमों को तोड़ रहा हो तो मोबाइल नंबर 7302556474 पर शिकायत करें। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

रिधिम अग्रवाल ने बताया कि होम आइसोलेशन में रहने वालों को चिकित्सकीय परामर्श की जरूरत होगी तो वे 7302056474 पर कॉल कर समाधान पा सकते हैं।

डीआईजी रिधिम अग्रवाल ने बताया कि होम आइसोलेशन वाले हर व्यक्ति तक दवाइयों की किट पहुंचाने का प्रयास जारी है। पता गलत होने या फोन बंद होने से कुछ जगह दिक्कतें आई हैं। कोशिश है कि जरूरतमंदों को 24 घंटे में किट उपलब्ध करा दी जाए।
,

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 weeks ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 weeks ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 weeks ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

1 month ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

1 month ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

3 months ago

This website uses cookies.