फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड के केदारनाथ विधानसभा सीट (Kedarnath Assembly Seat) पर होने वाले उपचुनाव को लेकर सभी पार्टियां तैयारी कर रही है।
मंगलवार से नामांकन प्रक्रिया भी शुरू हो गई। बीजेपी ने अभी तक इस सीट पर अपना प्रत्याशी घोषित नहीं कर पाई है। इसे लेकर बीजेपी के राज्यसभा सांसद नरेश बंसल ने जानकारी दी है।
मीडिया ने जब नरेश बंसल से सवाल किया कि कब तक बीजेपी केदारनाथ विधानसभा सीट (Kedarnath Assembly Seat) पर अपना उम्मीदवार घोषित करेगी? इस पर उन्होंने कहा कि पार्टी ने नामों का पैनल बनाकर केंद्र को भेज दिया है।
उन्होंनेआगे कहा कि पूरे देश में करीब 50 उपचुनाव हैं। झारखंड और महाराष्ट्र के विधानसभा के चुनाव भी हैं। सभी पर प्रक्रिया जारी है और अभी आज नामांकन प्रारंभ हुआ है। अभी एक सप्ताह है। नामांकन की तारीख तक निश्चित रूप से प्रत्याशी की घोषणा होगी, मंथन के बाद होगी। बीजेपी में कोई पेंच नहीं फंसा है। पार्टी में पूरी पारदर्शिता है। अभी नामांकन एक सप्ताह तक चलेगा और उससे पहले पार्टी अपना प्रत्याशी घोषित कर देगी।
उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा सीट (Kedarnath Assembly Seat) से बीजेपी की शैलारानी रावत विधायक थीं। उनके निधन के बाद यह सीट खाली हुई थी। खबरों के मुताबिक, इस सीट पर जीत दर्ज करने के लिए रणनीति खुद पुष्कर सिंह धामी बना रहे हैं। वहीं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व सीएम हरीश रावत ने इस बार बाबा केदार का आशीर्वाद मिलने का दावा किया है। केदारनाथ सीट पर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच मुख्य मुकाबला होने की उम्मीद है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.