खटीमा: धान खरीद को लेकर प्रशासन ने की बैठक, जानिए कब से शुरू होगी खरीद

उधम सिंह नगर के खटीमा में धान खरीद को लेकर प्रशासन ने अहम बैठक ही। बैठक में धान तोल क्रय केंद्रों की तैयारियों को चर्चा की गई।

बैठक में मौजूद किसान आयोग के उपाध्यक्ष सरदार राजपाल सिंह ने सभी अधिकारियों से 1 अक्टूबर से पहले ही धान तोल क्रय केंद्रों के लिए सभी जरूरी काम पूरा करने के निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने मौके पर ही किसानों की समस्याओं का निपटारा किया। किसान आयोग के उपाध्यक्ष ने हर हाल में 1 अक्टूबर से खटीमा में धान क्रय केंद्रों को शुरू करने के भी निर्देश दिए।

सरदार राजपाल सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों की समस्याओं को हल करने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने कहा कि 1 अक्टूबर से खटीमा में धान तोल क्रय केंद्रों को खोला जाना है। उन्होंने बताया कि ज्यादा से ज्यादा किसानों की फसल को तोला जा सके इसकी तैयारी को लेकर मैने खटीमा में स्थानीय प्रशासन के साथ बैठक की है। उन्होंने कहा कि मैंने प्रशासन को धान तोल क्रय केंद्रों को खोलने को लेकर सभी तैयारियों को समय सीमा के अंदर ही पूरा करने के निर्देश दे दिए हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.