फोटो: सोशल मीडिया
साल 2017 में सुप्रीम कोर्ट द्वारा रोक के बाद भी तीन तलाक के कई मामले सामने आए हैं। हाल ही में उधम सिंह नगर के बाजपुर में तीन तलाक का मामला सामने आया है।
जानकारी के मुताबिक बाजपुर की रहने वाली एक महिला को उसके शौहर ने फोन पर तीन तलाक दिया है। जिसके बाद पीड़ित ने पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है।
आपको बता दें, ये मामला उधम सिंह नगर जिले के बाजपुर में मुंडिया कला गांव का है। जानकारी के मुताबिक एक शख्स ने अपनी बीवी को फोन पर तीन तलाक दिया है। पीड़ित ने बताया कि उसके तीन बच्चे हैं। शौहर का किसी दूसरी महिला से अफेयर चल रहा है इस कारण वो अक्सर मारपीट भी करता है।
पीड़ित ने पुलिस को बताया कि शौहर ने दो साल पहले मारपीट कर घर से निकाल दिया था। पीड़िता ने शौहर के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। उधर पुलिस का कहना है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है।
फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…
उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…
This website uses cookies.