उत्तराखंड के रुड़की से एक शादी की खुशियां अचानक गम में बदल गई।
जानकारी के मुताबिक दुल्हन बारात का इंतजार करती रही लेकिन शाम हो गई चौखट पर बारात नहीं पहुंची। जब लेड़की वालों से बारात के लिए संपर्क साधा तो उनके होश उड़ गए।
दुल्हन के पिता की माने तो दूल्हा पक्ष दहेज की मांग करने लगे और शर्त पूरी करने के बाद ही बारात लाने की बात पर अड़े रहे। जिसके बाद लड़की के परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर लड़के पक्ष के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग करने लगे।
आपको बता दें, ये पूरा मामला रुड़की के बंधा रोड के माहिग्रान का है। जहां एक बाप ने अपनी लाडली का निकाह बीते 25 जुलाई को रुड़की के ही बिझोली गांव के रहने वाले एक युवक से कर दिया था। आज जब सारी तैयारी पूरी हो गई थी और लड़की भी दुल्हन बनकर सजी थी तो लड़के वालों ने ऐन वक्त पर बारात लाने से मना कर दिया।
जिसके बाद दुल्हन के परिजन रुड़की कोतवाली पहुंचे और पुलिस को अपनी पीड़ा सुनाई। फिलहाल, पुलिस दोनों पक्षों को बुलाकर जांच में जुटी गई है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.