उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहा AAP का कुनबा, पार्टी में शामिल हुए सैकड़ों लोग, पार्टी जनता से कर ही ये वादा

अरविंद केजरीवाल द्वारा उत्तराखंड में चुनाव लड़ने के ऐलान के साथ ही प्रदेश में पार्टी ने ऐड़ी चोटी का दम लगाना शुरू कर दिया है।

ऐसा नहीं है कि लोग आम आदमी पार्टी को पसंद नहीं कर रहे हैं। आम आदमी पार्टी को लोग कितना पसंद कर रहे हैं इस बात का अंदाजा इस बात से भी लगाया जा सकता है कि लगातार पहाड़ी लोग आप की सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं।

इसी कड़ी में आम आदमी पार्टी ने पौड़ी गढ़वाल में एक कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान 200 से ज्यादा लोगों ने आप की सदस्यता ग्रहण की। दिल्ली से पहुंचे विधायक प्रवीण कुमार एवं आप प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर की मौजूदगी में ये लोग आप में शामिल हुए।

इस दौरान दिल्ली के जंगपुरा विधानसभा क्षेत्र से विधायक प्रवीण कुमार ने कहा कि आम आदमी पार्टी की उत्तराखंड में सरकार बनते ही सबसे पहले राज्य के युवाओं को रोजगार देने के लिए कदम उठाए जाएंगे। आम आदमी पार्टी सरकार में आते ही उत्तराखंड में बिजली एवं पानी मुफ्त करेगी।

ग्रामीण क्षेत्रों में क्लीनिकों का निर्माण होगा। साथ ही उत्तराखंड में शानदार स्कूल बनाकर शिक्षा व्यवस्था को दुरुस्त किया जाएगा। आप प्रदेश अध्यक्ष एसएस कलेर ने कहा कि आप युवाओं और आम जनता की पार्टी है। पार्टी की विचारधारा से प्रभावित होकर नौजवान पीढ़ी आगे आ रही है।

newsnukkad18

Recent Posts

लेजेंड्स लीग क्रिकेट: इंडिया टाइगर्स ने कैप्टन राशिद खान को बनाया नया CEO

फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…

2 weeks ago

उत्तराखंड: चमोली में दर्दनाक हादसा, बारातियों को लेकर लौट रही कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…

3 months ago

गाजीपुर: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन की हुई बैठक, 10 दिसंबर को बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…

3 months ago

गाजीपुर: मनिया-गहमर गांव में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, SDM से शिकायत, जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…

3 months ago

बिहार: नीतीश कुमार का सीएम पद से इस्तीफा, 10वीं बार कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…

3 months ago

गाजीपुर: भदौरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, विधायक ओमप्रकाश सिंह रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…

3 months ago

This website uses cookies.