बागेश्वर में अतिक्रमण करने वालों पर चला पालिका डंडा, वसूला गया जुर्माना

बागेश्वर में मंगलवार को पालिका की टीम ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई की। इस दौरान दो दुकानदारों को अतिक्रमण करना महंगा पड़ा।

पालिका की टीम ने अतिक्रमण करने वाले दो दुकानदारों से जुर्माना वसूला। इन दो दुकानदारों से 500-500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। इसके साथ ही पालिका की टीम ने इन्हें भविष्य में अतिक्रमण नहीं करने की चेतावनी दी। पालिका की टीम ने कहा कि अगर भविष्य में अतिक्रमण करते हुए इन दुकानदारों को पाया गया तो उनके खिलाफ एफआइआर दर्ज की जाएगी। इसके अलावा पालिका की टीम ने पालीथिन का इस्तेमाल करने पर दो व्यापारियों पर जुर्माना लगाया और उनसे 1-1 हजार रुपये का जुर्माना वसूला।

वहीं, बाजार में बड़ी संख्या में लोग बिना मास्क के घूम रहे थे। पालिका ने ऐसे करीब 10 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की। साथ ही इनसे 1 हजार रुपये का जुर्माना वसूला। पालिका की टीम ने डुगडुगी बजाकर लोगों को जागरूक किया और आगे से मास्क के बिना घरों से बाहर नहीं निकलने की नसीहत दी।

अधिशासी अभियंता राजदेव जायसी ने कहा कि अतिक्रमण को लेकर प्रशासन सख्त है। उन्होंने बताया कि कोरोना संक्रमण की आड़ में अतिक्रमण बढ़ाने की कोशिश की गई है। उन्होंने बताया कि जिन इलाकों में अतिक्रमण हुआ है उन इलाकों में पालिका की टीम पहुंच कर आगे कार्रवाई करेगी।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

4 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.