ऋषिकेश: NSA अजीत डोभाल ने परिवार के साथ की गंगा आरती, दिया बड़ा संदेश

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल अपने 3 दिवसीय दौरे के आखिरी दिन ऋषिकेश में परमार्थ निकेतन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने परिवार संग मां गंगा की आरती की।

अजीत डोभाल अपने पैतृक गांव घीड़ी से वापस परमार्थ निकेतन पहुंचे। इस दौरान उन्होंने परिवार के साथ स्वामी चिदानंद मुनि से आशीर्वाद लिया। स्वामी चिदानंद मुनि महाराज ने रुद्राक्ष का पौधा भेंटकर अजीत डोभाल का स्वागत किया।

स्वामी चिदानंद मुनि महाराज ने बताया कि एनएसए डोभाल और उनके बीच गंगा की स्वच्छता और निर्मलता को लेकर भी बातचीत हुई। इससे पहले अपने पैतृक गांव जाते समय भी अजीत डोभाल ने परमार्थ आश्रम में विश्राम किया था।

एनएसए डोभाल ने एक अहम संदेश भी दिया। उन्होंने कहा कि इतिहास गवाह है कि भारत ने कभी किसी पर हमला नहीं किया, लेकिन देश के स्वाभिमान की रक्षा के लिए अगर जरूरत पड़ी तो सीमा ही नहीं, सीमा से बाहर जाकर भी हम जंग लड़ सकते हैं। उन्होंने कहा कि नया भारत अलग सोच का है। अपने स्वार्थ के लिए किसी को छेड़ेंगे नहीं और स्वाभिमान की रक्षा के लिए किसी को छोड़ेंगे नहीं। एनएसए डोभाल आज दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे।

vishal2522

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.