प्रतिकात्मक तस्वीर
नैनीताल में एक मकान में आग लगने से एक व्यक्ति की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत हो गई है। वहीं, तीन लोग झुलस गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अग्निशमन कर्मचारियों की कड़ी मशक्कत से एक बड़ा हादसा होने से टल गया। खबरों के मुताबिक, सरोवर नगरी के मल्लीताल शहर के भीड़भाड़ वाले बाजार में चार मंजिलें मकान से अचानक आग की लपटें उठने लगीं। आग मामू स्वीट हाउस के ऊपर वाले मंजिल में लगी। देखते ही देखते आग ने पूरे घर को चपेट में ले लिया।
लकड़ी की पुरानी फर्श और छत के कारण आग ने विकराल रूप ले लिया। अग्निकांड में रवीन्द्र बिष्ट (65) की जलकर मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वो लकवाग्रस्त थे और आग की लपटों के बीच फंस गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, अन्य एक ही परिवार के तीन लोग झुलस गए हैं। गनीमत ये रही कि आसपास के अन्य घरों और दुकानों को चपेट में लेने से पहले ही आग पर काबू पा लिया गया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.