उत्तराखंड: तेज रफ्तार कार ने बाइक को मारी टक्कर, एक युवक की मौके पर मौत, 2 की हालत गंभीर

उत्तराखंड के नैनीताल जिले से सड़क हादसे की दुखद खबर आई है। जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए इस हादसे में एक युवक की मौत हो गई है, जबकि दो अन्य घायल हैं।

खबरों के मुताबिक हल्द्वानी-रामनगर राष्ट्रीय राजमार्ग एक तेज रफ्तार कार ने बाइक सवारों को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक सवार एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि अन्य बुरी तरह से घायल हो गए। राहगीरों ने घायलों को इलाज के लिए राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया है।

वहीं, रामनगर कोतवाली के एसएसआई जयपाल चौहान ने बताया कि समसारा छोई के पास अज्ञात कार वाहन ने इन युवकों को टक्कर मार दी थी. जिसमें एक युवक की मौत हो चुकी है जबकि, दो युवकों का उपचार चल रहा है। जिसमें से एक युवक की हालात नाजुक देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.