उत्तराखंड कांग्रेस को झटका! पौड़ी के पूर्व विधायक सुंदरलाल का निधन, सीएम और प्रदेश अध्यक्ष ने जताया दुख

उत्तराखंड कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। कांग्रेस के पूर्व विधायक सुंदरलाल मंद्रवाल का 83 साल की उम्र में निधन हो गया।

सुंदरलाल मंद्रवाल के निधन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और नेताओं ने दुख जताया है। आपको बता दें, सुंदरलाल कोट ब्लॉक के देल गांव के रहने वाले थे, वे दो बार विधायक भी रहे।

आपको बता दें, सुंदरलाल मंद्रवाल साल 2002 से 2007 में श्रीनगर और साल 2012 से 2017 तक पौड़ी से विधायक रहे। वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने पूर्व विधायक सुंदरलाल मंद्रवाल के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। हार्ट अटैक के चलते सुंदरलाल मंद्रवाल का निधन हुआ है।

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने पार्टी के वरिष्ठ नेता के आकस्मिक निधन पर गहरा शोक प्रकट किया है। प्रीतम सिंह ने अपने शोक संदेश में कहा कि स्वर्गीय सुंदरलाल मंद्रवाल पार्टी के निष्ठावान और कर्मठ नेता थे। प्रीतम सिंह ने उनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति बताया है

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.