पौड़ी: डीएलएड प्रशिक्षकों की नियुक्ति की मांग को लेकर यूकेडी ने किया धरना-प्रदर्शन

पौड़ी गढ़वाल में नियुक्ति की मांग को लेकर शिक्षा निदेशालय में डीएलएड प्रशिक्षकों के समर्थन में उत्तराखंड क्रांति दल ने धरना दिया।

उत्तराखंड क्रांति दल ने मांग की है कि इन प्रशिक्षित बेरोजगारों को सरकार तत्काल नियुक्ति दे। ऐसा नहीं हुआ तो उत्तराखंड क्रांति दल उग्र आंदोलन करेगा। यूकेडी नेता संजय बहुगुणा ने कहा कि अगर जल्द ही इस मामले में फैसला नहीं लिया गया तो शिक्षा मंत्री के घर का घेराव किया जाएगा। उत्तराखंड क्रांति दल ने ये भी कहा कि जब तक डीएलएड प्रशिक्षकों को नौकरी नहीं मिल जाती तब तक उत्तराखंड क्रांति दल इस आंदोलन को जारी रखेगा।

गौरतलब है कि डीएलएड प्रशिक्षण प्राप्त करीब साढे पांच सौ बेरोजगार अपनी नियुक्ति की मांग को लेकर पिछले 9 महीने से आंदोलन कर रहे हैं। यूकेडी नेता शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि सहायक अध्यापकों के करीब 5,000 पद पूरे प्रदेश में रिक्त पड़े हैं।

(पौड़ी गढ़वाल से इंद्रजीत की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

4 days ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

1 week ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

3 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

3 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

3 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

3 weeks ago

This website uses cookies.