कोरोना काल में पिथौरागढ़ में ई-लोक अदालत आयोजित, 20 मामलों का हुआ निपटारा

कोरोना महामरी की वजह से उत्तराखंड में अदालतों का कामकाज भी प्रभावित हो रहा है। इस बीच पिथौरागढ़ जिला न्यालय में ई-लोक अदालत का आयोजन किया गया।

ई-लोक अदालत में 20 मामलों का निपटारा सुलह-समझौते के आधार पर किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव मनोज कुमार द्विदी के मुताबिक, ई-लोक अदालत के लिए दो बेंच का गठन किया गया था। इसमें जिला जज राजेंद्र जोशी और सदस्य गंगा सिंह बाफिला ने 1 शमनीय प्रकृति,12 मोटर दुर्घटना प्रतिकर संबंधित मामलों का निस्तारण किया। इसमें 50 लाख 8 हजार 235 रुपये का सेटलमेंट किया गया।

वहीं, दूसरी बेंच में मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुधीर तोमर और सदस्य राजेंद्र प्रसाद जोशी ने 3 एनआईएक्ट के मामलों का निपटारा सुलह-समझौते के आधार पर किया। इसमें 6 लाख 94 हजार का सैटेलमेंट हुआ। दो बैंक संबधी ऋण मामलों का 7 लाख 5 हजार 320 रुपये में सैटेलमैंट किया। इसके अलावा एक-एक वैवाहिक और भरण पोषण संबधी केस का भी निपटारा किया गया।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.