एक ओर जहां उत्तराखंड सरकार ने परिवहन निगम की बसों को राज्य से बाहर जाने की अनमति दे दी है, वहीं राज्य के अंदर कई रूट पर बस सेवाएं रोक दी गई है।
जिससे ना सिर्फ यात्री परेशान हैं, बल्कि बसों के ड्राइवर और कंडक्टर के आगे रोजी रोटी का संकट एक बार फिर गहरा गया है। कुछ ऐसा ही हाल है पिथौरागढ़ से बागेश्वर जाने वाली बसों का है। पिथौरागढ़ से बागेश्वर जाने वाले यात्रियों के लिए संचालित रोडवेज बस सेवा बंद हो गई है। इसके पीछे का कारण सवारियां ना होना है।
ऐसे में ना सिर्फ पिथौरागढ़- बागेश्वर आवागमन करने वाले यात्री परेशान हैं। बल्कि बस ड्राइवर और कंडक्टर की रोटी रोटी पर भी संकट आ गया है। आपको बता दें, पिथौरागढ़ से बागेश्वर आने जाने के लिए वर्तमान में रोडवेज की कोई बस सेवा नहीं है। बीस रोज पूर्व रोडवेज ने वाया गंगोलीहाट होते हुए बागेश्वर के लिए बस सेवा शुरू की थी। दो रोज पूर्व यह सेवा बंद कर दी गई। बताया गया कि रू ट पर यात्री नहीं मिलने के चलते सेवा बंद करनी पड़ी है।
फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…
उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…
बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…
This website uses cookies.