उत्तराखंड में कोरोना काल में भी अवैध खनन माफिया सक्रिय हैं। रुड़की के बुग्गावाला क्षेत्र में अवैध खनन माफिया के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।
पुलिस टीम ने छापेमारी कर 10 ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक एचएम मशीन को सीज किया है। खबरों के मुताबिक, कई महीनों बाद बुग्गावाला में पुलिस ने इतनी बड़ी कार्रवाई है। बताया जा रहा है कि इलाके में अवैध खनन काफी लंबे समय से बड़े पैमाने पर चल रहा था।
कार्रवाई के संबंध में जानकारी देते हुए एसपी देहात स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि बुग्गावाला पुलिस को सूचना मिली थी कि इलाके में अवैध खनन हो रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और अवैध खनन लगे 10 ट्रैक्टर-ट्रॉली और एक एचएम मशीन को सीज कर लिया।
अवैध खनन की वजह से जिले को राजस्व का घाटा हो रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, हरिद्वार में खनन पर 145 करोड़ का राजस्व प्राप्त होना चाहिए था, लेकिन अभी तक राजस्व सिर्फ 10 करोड़ रुपये ही प्राप्त हुआ है। ऐसे में डीएम सी रविशंकर ने सभी चौकियों और खनन क्षेत्रों में कैमरे लगवाने के भी निर्देश दिए हैं। ताकि अवैध खनन माफिया पर नकेल कसी जा सके।
इलाके में बढ़ते अवैध खनन को देखते हुए क्षेत्रीय सीओ को भी एक दिन में कितने खनन वाहन निकले हैं और कितने पर कार्रवाई की गई, इसकी रिपोर्ट हर 15 दिन में देनाजरूरी करार दिया गया है। इसके साथ ही डीएम के निर्देश के मुताबिक, सभी पुलिस चौकियों और वन विभाग की चौकियों को CCTV कैमरों से लैस किया जाएगा।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.