फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड के उत्तरकाशी पुलिस ने एक और बहादुरी का काम किया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस कर्मियों ने गंगा में डूब रहे एक शख्स की जान बचा ली।
आपको बता दें, नगर मुख्यालय के गंगोरी क्षेत्र में उस समय सनसनी फैल गई थी जब स्थानीय लोगों को एक व्यक्ति अस्सी गंगा नदी की तेज धारा में डूबता दिखा। घबराए लोगों ने इसकी सूचना तुरंत गंगोरी पुलिस चौकी में दी।
सूचना के बाद मौक पर पहुंची पुलिस और स्थानिय लोगों ने उस शख्स का रेस्क्यू किया और निजी वाहन से दिला अस्पताल पहुंचाया। जानकारी के मुताबिक युवक की हालत ठीक है और उसका इलाज चल रहा है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक व्यक्ति का नाम प्रेमलाल बहादुर है, जो गंगोरी से एक किलोमीटर दूरी पर चिंवा के आसपास से अचानक अस्सी गंगा नदी की तेज धारा में बह गया था। वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते पुलिस ने मौके पर पहुंचकर व्यक्ति को बचा लिया।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.