रुद्रप्रयाग: विनायक धार के पास मकान की छत पर गिरा ट्रक, ड्राइवर की मौत

रुद्रप्रयाग मोटर मार्ग पर विनायक धार के पास राशन उतारने के लिए खड़ा ट्रक अचानक सड़क का पुश्ता धंसने से 50 मीटर नीचे एक मकान की छत पर जा गिरा।

हादसे में ट्रक ड्राइवर गंभीर रूप से घायल हो गया। ड्राइवर को इलाज के लिए सीएचसी पोखरी लाया गया, जहां प्राथमिक इलाज के डॉक्टरों ने उसे श्रीनगर हायर सेंटर रेफर कर दिया। हायर सेंटर ले जाते समय ड्राइवर ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।

ये ट्रक खाद्यान सामग्री लेकर पोखरी पहुंचा था। ट्रक ड्राइवर रुद्रप्रयाग जाने वाले मार्ग पर विनायक धार में दुकानदारों को राशन उतारने के लिए ट्रक खड़ा कर रहा था। इसी दौरान अचानक सड़क का पुस्ता धंसने से ट्रक मकान की छत पर जा गिरा। घटना की सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष पोखरी मनोहर भंडारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। सीएचसी पोखरी के डॉक्टर अंकित बगवाड़ी ने बताया कि घायल ट्रक चालक को गंभीर चोट आई थी, जिसे देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर किया गया था।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.