फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड के उधम सिंह नगर जिले में रुद्रपुर पुलिस ने एक युवक के खिलाफ महिला से दुष्कर्म करने के मामले में केस दर्ज किया है।
जानकारी के मुताबिक कोतवाली क्षेत्र रुद्रपुर में एक युवक ने विधवा महिला को शादी का झांसा दिया और उसका दुष्कर्म किया। जानकारी के मुताबिक पीड़ित महिला की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है साथ ही जांच शुरू कर दी है।
पीड़ित महिला ने पुलिस को बताया कि कुछ साल पहले उसके पति का निधन हो गया था, उसके दो बच्चे हैं। पीड़िता का कहना है कि दूसरे धर्म के एक युवक ने अपना नाम गलत बताकर उसे अपने प्रेम जाल में फंसाकर दोस्ती कर ली। इसके बाद शादी का झांसा देकर उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाए।
पीड़िता ने आगे बताया कि जब युवक से शादी करने की बात कही तो युवक मुकर गया। उधर, पीड़ित ने इस बारे में युवक के पिता को भी जानकारी दी, लेकिन मदद करने की बजाय उसके पिता ने भी मारने की धमकी दे डाली। जिसके बाद आखिर में महिला ने पुलिस से शिकायत दर्ज कराईष।
उधर, सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि तहरीर के बाद अकराम निवासी मरपुरा, बिलासपुर कैमरी रामपुर यूपी पर दुष्कर्म व उसके पिता सलीम पर पीड़ित को जान से मारने की धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.