फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से समय पर स्वास्थ्य सुविधा ना मिलने से नवजात की मौत का मामला सामने आया है।
आपको बता दें, सड़क ना होने के कारण देवभूमि में एक और नवजात की मौत हो गई। वहीं प्रसूता महिला भी जिंदगी और मौत के बीच झूल रही है। आपको बता दें ये मामला उत्तरकाशी के डुंडा ब्लॉक का है।
दरअसल, सड़क से दो किलोमीटर की पैदल दूरी पर जिनेथ गां में समय से पहले महिला का प्रसव हो गया। सड़क खराब होने के कारण महिला तक एंबुलेंस भी समय पर नहीं पहुंची। जिसके चलते नवजात की मौत हो गई। वहीं प्रसूता की तबीयत बिगड़ने पर ग्रामीण उसे डंडी-कंडी के सहारे सड़क तक लाए, फिर यहां से एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया।
जानकारी के अनुसार जिनेथ गांव निवासी पुष्पा देवी को प्रसव पीड़ा हुई। सूचना पर गांव के पास ही सड़क तक एंबुलेंस भेज दी थी, लेकिन गांव सड़क से दो किलोमीटर दूर पैदल दूरी पर होने के कारण महिला को अस्पताल नहीं लाया जा सका। अगले दिन सुबह ग्रामीणों ने महिला को डंडी-कंडी में बैठाकर दुर्गम पैदल रास्ते से सड़क तक पहुंचाया। यहां से उसे जिला अस्पताल लाया गया। जहां से हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.