फोटो: सोशल मीडिया
चंपावत की पाटी पुलिस ने तस्कर को पांच किलो से ज्यादा चरस के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी चेकिंग के दौरान पकड़ा गया।
पाटी थाना पुलिस ने किमाड़ीधार धूनाघाट में चेकिंग के दौरान एक बाइक सवार को रोका। चेकिंग के दौरान उसके पास से 5 किलो 710 ग्राम चरस बरामद की गई। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत लाखों रुपये में आंकी गई है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वो चरस को कुछ मात्रा में अपने घर पर ही तैयार करता था। चरस को वो ऊंचे दामों पर खटीमा और उत्तर प्रदेश के पीलीभीत और बरेली समेत कई शहरों में सप्लाई करता था। एसपी लोकेश्वर सिंह के मुताबिक, आरोपी की पहचान शंकर सिंह के रूप में हुई है। आरोपी धामीसौन गांव का रहने वाला है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत केस दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नागरिक सुरक्षा कोर की पहल पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला…
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
This website uses cookies.