हरिद्वार महाकुंभ में 11 और 12 मार्च को होने वाले शाही स्नान के लिए भी लागू रहेगी एसओपी

हरिद्वार में अब महाशिव रात्रि और सोमवती अमावस्या यानी 11 व 12 मार्च को होने वाले शाही स्थानों के मौके पर भी श्रद्धालुओं को प्रदेश सरकार की ओर से जारी मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) का पालन करना होगा।

राज्य सरकार की ओर से इसका सख्ती से पालन करने को कहा गया है। प्रदेश सरकार की ओर से इस आशय के आदेश सोमवार को जारी किये गए हैं। राज्य आपदा प्रबंधन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी व प्रदेश के मुख्य सचिव ओम प्रकाश की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि हरिद्वार मेला क्षेत्र में एसओपी 10 मार्च से 12 मार्च की अवधि में भी लागू रहेगी। मुख्य सचिव की ओर से कुंभ मेला अधिकारी दीपक रावत, आईजी कुंभ मेला व आयुक्त गढ़वाल, जिलाधिकारी हरिद्वार, पौड़ी व टिहरी को गाइड लाइन का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिये गये हैं।

इससे साफ है कि अब दोनों शाही स्नानों में हरिद्वार आने वाले श्रद्धालुओं को अब 72 घंटे पहले की कोरोना की जांच रिपोर्ट अपने साथ लानी होगी। इसके साथ ही श्रद्धालुओं को राज्य सरकार के कुंभ मेला से संबंधित वेब पोर्टल पर भी पंजीकरण करना अनिवार्य होगा और पंजीकरण संबंधी ई-पास भी अपने पास रखना होगा। साथ ही आरोग्य सेतु एप को भी अपने मोबाइल में चालू रखना होगा। इन शर्तों को पूरा करने वाले श्रद्धालुओं को ही हरिद्वार कंुभ मेला में प्रवेश करने दिया जायेगा।

यही नहीं सभी श्रद्धालुओं के लिये सामाजिक दूरी (सोशल डिस्टेशिंग) के व मास्क पहनना भी अनिवार्य होगा। एसओपी के अनुसार मेला क्षेत्र में थूकने पर भी प्रतिबंध रहेगा। जिले से जुड़ी सभी सीमाओं, प्रवेश द्वारों, रेलवे स्टेशनों व बस अड्डों पर सख्ती के निर्देश दिये गये हैं। विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं व तीर्थ यात्रियों के लिये भारत सरकार व राज्य सरकार के मानकों का पालन करना अनिवार्य होगा।

newsnukkad18

Recent Posts

लेजेंड्स लीग क्रिकेट: इंडिया टाइगर्स ने कैप्टन राशिद खान को बनाया नया CEO

फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…

6 days ago

उत्तराखंड: चमोली में दर्दनाक हादसा, बारातियों को लेकर लौट रही कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…

3 months ago

गाजीपुर: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन की हुई बैठक, 10 दिसंबर को बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…

3 months ago

गाजीपुर: मनिया-गहमर गांव में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, SDM से शिकायत, जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…

3 months ago

बिहार: नीतीश कुमार का सीएम पद से इस्तीफा, 10वीं बार कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…

3 months ago

गाजीपुर: भदौरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, विधायक ओमप्रकाश सिंह रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…

3 months ago

This website uses cookies.