चमोली: 7 साल से ‘हथेली’ पर जान, क्या हादसे का हो रहा है इंतजार?

चमोली में थराली के सोल इलाके में पिछले 7 सालों से यहां के लोग जान हथेली पर लेकर नदी पार करने को मजबूर हैं।

नदी उफान पर है, ऐसे में हर समय नदी पार करते वक्त लोगों को अपनी जान जाने का खतरा बना रहता है। सात साल पहले नदी के तेज बहाव में इस पर बना पुल बह गया था। तब से अब तक कई बार ग्रामीण नदी पर पुल बनाने की मांग कर चुके हैं। लेकिन अब तक उनकी सुनवाई नहीं हुई। पुल नहीं होने की वजह से ग्रामीणों नदी पर लकड़ी का पुल बनाया है। इसी के सहारे लोग आते-जाते रहते हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि थराली विधानसभा क्षेत्र के साल 2017 के आम चुनाव और 2018 में हुए उपचुनाव में नेता वोट लेने आए। पुल बनवाने का वादा भी किया, लेकिन उनका वादा अभी तक झूठा साबित हुआ है। बरसात खत्म हो चुकी है। इसके साथ ही लकड़ी के पुल की मियाद भी खत्म हो चुकी है। लेकिन मजबूरी में स्थानीय लोगों को इसी पुल के सहारे आना जाना पड़ता है। कभी भी इस पुल से गुजरने वालों के साथ हादसा हो सकता है।

गौरतलब है कि साल 2013 में आई आपदा में ये पुल भी बह गया था। रणकोट, गुमड, घुंघुटी समेत कई गांवों के लोग पुल बनने की आस लगाए बैठे हैं। ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार से मांग की है कि पुल चाहे जब भी बने, लेकिन बरसात के समय में आवाजाही के लिए कम से कम एक ट्रॉली का इंतजाम कर दिया जाए। ग्रामीणों का कहना इस संबंध में क्षेत्रीय विधायक से लेकर आधिकरियों तक वे शिकयत कर चुके हैं, लेकिन कहीं भी उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

2 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

2 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.