चंपावत में पुलिस ने ड्रग्स तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने ड्रग्स के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है।
एसपी लोकेश्वर सिंह के मुताबिक, मुख्यालय के छतार पुल से एक किमीटर आगे एसओजी और कोतवाली पुलिस की संयुक्त टीम की कार्रवाई में दोनों तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में से एक का नाम सुनील महराणा है, जो ओडिशा के मेहरगंज जिले के देवरी गांव का रहने वाले है। उसके कब्जे से 443 ग्राम चरस बरामद हुई है।
दूसरा आरोपी राकेश वर्मा है, जो चंपावत के ही ग्राम बेलखेत का रहने वाला है। उसके कब्जे से 521 ग्राम चरस बरामद की गई है। पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/20 के तहत केस दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वो पिथौरागढ़ में साथ काम करते थे। वहीं, उनकी दोस्ती हुई थी। आरोपी राकेश वर्मा के घर पर ही चरस को तैयार कर पिथौरागढ़ में बेचने के लिए ले जाया जा रहा था। इसी दौरान पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…
केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…
शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…
उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…
उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…
दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…
This website uses cookies.