उत्तरकाशी: सिर्फ एक गलत कदम और दो दिनों तक जंगलों में भटक गए ये सैलानी, भूलकर भी आप ना करें ये गलती!

उत्तरकाशी के केदारकांठा ट्रैक से लौटते समय भटक जाने वाले दोनों सैलानियों को सुरक्षित ढूंढ लिया गया है।

दोनों सैलानियों को दो दिनों तक जंगल में भूखे प्यासे भटकना पड़ा। घने जंगलों के बीच ये सैलानी फंस गए थे। खबरों के मुताबिक, रेस्क्यू टीम दोनों सैलानियों को सुरक्षित मोरी के सांकरी गांव लेकर पहुंची। यहां के सरकारी अस्पताल में इलाज के बाद दोनों को देहरादून रेफर कर दिया गया।

6 सदस्यीय सैलानियों का एक दल 14 अक्टूबर की सुबह मोरी ब्लॉक के सांकरी से 12 किमीटर दूर केदारकांठा ट्रैक पर गया था। शाम को दल ने केदारकांठा में टेंट लगाकर रात में आराम किया। आगले दिन यानी 15 अक्टूबर की सुबह दल वापस लौटा। इस दौरान दोनों सैलानी रास्ते में फोटो खींचने लगे। फोटो खींचने के चक्कर में दोनों मखमली घास के मैदान में टहलते हुए बहुत दूर निकल गए। जब वापस लौटने की कोशिश की तो रास्ता भूल गए। मोबाइल में सिग्नल न होने की वजह से ये दूसरे साथियों से संपर्क नहीं कर पाए।

इन सैलानियों के दूसरे साथियों ने 15 अक्टूबर की रात को इस संबंध में पुलिस को जानकारी दी। इसके बाद विकासनगर से इन सैलानियों के परिजन भी सांकरी पहुंच गए। 16 अक्टूबर की सुबह मोरी के थाना अध्यक्ष केदार सिंह चौहान ने 5 टीमें गठित की और फिर लापता सैलानियों के लिए सर्च ऑपरेशन चलाया और दोनों सैलानियों को ढूंढ निकाला। दोनों सैलानियों की हालत बेहद खराब थी। दो दिन तक जंगलों में भटकने और भूख प्यास की वजह से उनकी आवाज तक नहीं निकल पा रही थी। दोनों के सुरक्षित मिनले के उनके परिजनों ने राहत की संस ली है।

gurubhai121

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.