देवभूमि के उधम सिंह नगर जिले से हैरान करने वाली खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि मेडिकल कॉलेज से तीन कैदी फरार हो गए हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ये घटना शुक्रवार की है। जहां मेडिकल कालेज रुद्रपुर स्थित कोविड-19 अस्पताल से तीन कैदी फरार हो गए। जानकारी के मुताबिक तीनों सेंट्रल जेल सितारगंज में बंद थे।
कैदी के फरार होने के बाद से स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मचा हुआ है। बताया जा रहा है कि कोरोना पॉजिटव होने के कारण तीनों को कोविड अस्पताल भर्ती कराया गया था।
पुलिस ने बताया कि बजांग (नेपाल )निवासी, देवेंद्र धानक उर्फ दीपक सेंट्रल जेल सितारगंज में एनडीपीएस मामले में 10 साल की सजा काट रहा था। 13 सितम्बर को देवेंद्र का कोरोना जांच का सैम्पल लिया गया । 17 सितम्बर को आई जांच रिपोर्ट में देवेंद्र कोरोना पॉजिटिव पाया गया। इसलिए उसे उपचार के लिए कोविड अस्पताल रुद्रपुर भेज दिया गया।
वहीं आजीवन कैद की सजा काट रहे मुरादाबाद निवासी 43 वर्षीय आनंद कुमार और अल्मोड़ा निवासी 26 वर्षीय गौरव सिंह भी कोरोना संक्रमित थे। दोनों कैदियों को 24 सितम्बर को कोविड अस्पताल रुद्रपुर भेजा गया। रात बाथरूम का बहाना बनाकर यह तीनों ग्रिल तोड़कर फरार हो गए। इनकी गिरफ्तारी के लिए एसओजी व पुलिस की कई टीमों का गठन किया गया है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.