चंपावत: धर्मशाला निर्माण के दौरान खुदाई में निकला शक्ति स्वरूप पत्थर, देखने के लिए उमड़ा जनसैलाब

चंपावत के ऋषेश्वर मंदिर में धर्मशाला निर्माण के दौरान एक अनोखा पत्थर निकला है। पत्थर को देखने के लिए लोगों की भीड़ उमड़ रही है।

धर्मशाला निर्माण के दौरान निकले पत्थर को 5 दिन की लगातार कोशिशों के बावजदू जेसीबी मशीन तोड़ नहीं पाई। ऐसे में अब मंदिर समिति ने पत्थर को आस्था का केंद्र बनाने का फैसला किया है। मंदिर समिति के अध्यक्ष प्रहलाद सिंह मेहता ने कहा कि मंदिर में गीता भवन धर्मशाला निर्माण के लिए समतलीकरण का काम हो रहा है। इस दौरान खुदाई में एक शक्ति स्वरूप पत्थर मिला है। उन्होंने बताया कि जेसीबी के ब्रेकर ने कई बार पत्थर को तोड़ने की कोशिश की, लेकिन पत्थर नहीं टूटा। उल्टे कई बार जेसीबी मशीन खराब हो गई।

मंदिर के मठाधीश और मुख्य संरक्षक स्वामी मोहनानंद तीर्थ के मुताबिक, धर्मशाला निर्माण पर वहां जगह छोड़ दी गई है, ताकि भविष्य में इस पत्थर को शक्ति स्वरूप के तौर पर पूजा जाएगा। लोग दूर-दूर से पत्थर को देखने के लिए मंदिर पहुंच रहे हैं।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

4 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.