उत्तरकाशी में पुलिस ने अवैध शराब के कारोबारियों के खिलाफ शिकंजा कसा है। पुलिस और आबकारी विभाग की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की है।
उत्तरकाशी-लंबगांव मोटर मार्ग पर पुलिस की टीम ने वाहन चेकिंग के दौरान पिकअप वाहन को रोका। चेकिंग के दौरान वाहन से 60 पेटी अवैध अंग्रेजी शराब पकड़ी गई। पुलिस ने अवैध शराब को जब्त कर पिकअप में सवार प्रेम सिंह पुत्र वीर सिंह उम्र 43 वर्ष निवासी वार्ड नम्बर 10 ज्ञानशू और बलबीर कंडियाल पुत्र आनंद कंडियाल उम्र 42 निवासी कंडियाल गांव टिहरी गढ़वाल को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी पंकज भट्ट ने बताया कि दोनों युवकों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों के खिलाफ आगे की कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि कार्रवाई करने वाली टीम में एसआई भगत दास, एसआई मनीषा नेगी, कांस्टेबल मनोज प्रकाश और एसओजी की टीम से कांस्टेबल विजेंद्र सिंह और आशीष भट्ट शामिल थे। कार्रवाई करने वाली टीम को एसपी ने 1-1 हजार रुपये नगद दिया।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.