उत्तराखंड: टिहरी झील में आज से फिर शुरू हुई बोटिंग, 72 घंटे पहले की कोरोना निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य

टिहरी झील में 52 दिन बाद आज से स्पीड और सामान्य बोटों का संचालन शुरू हो गया है।

बोटिंग करने आने वाले पर्यटकों को 72 घंटे पूर्व की कोविड निगेटिव रिपोर्ट अनिवार्य रूप से साथ लानी होगी। शारीरिक दूरी के साथ ही बोटिंग क्षमता की 50 फीसदी सीटों पर ही पर्यटकों को बैठाने की अनुमति होगा।

42 वर्ग किमी क्षेत्र में फैली टिहरी झील में कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर के कारण 30 अप्रैल 2021 से बोटों का संचालन पूरी तरह से बंद था। वर्तमान में झील में 99 बोटों का संचालन होता है।

साथ ही स्पीड बोट, पॉवर बोट, जेड अटैक, जेड स्की, डॉलफिन राइड, हॉटडाग, फ्लाई, बनाना राइडिंग, वाटर स्कूटर के अलावा झील में पैरा सिलिंग जैसी जल क्रीड़ाएं भी होती हैं। प्रशासन की गाइड लाइन के अनुसार आज से  झील में सशर्त बोटिंग गतिविधियां शुरू हो गई हैं। 

झील में रोमांच का सफर शुरू होने से साहसिक खेलों के शौकीनों, पर्यटकों और बोटिंग व्यवसाय से जुड़े लोगों ने राहत की सांस ली है। टिहरी विशेष क्षेत्र पर्यटन विकास प्राधिकरण की सीईओ इवा आशीष श्रीवास्तव ने झील में बोटिंग गतिविधियां शुरू करने का आदेश जारी किया था।

उन्होंने बताया कि बोट संचालकों को प्रत्येक व्यक्ति का बोटिंग स्थल से 100 मीटर दूरी पर थर्मल स्क्रीनिंग करनी होगी। साथ ही बोटिंग प्वाइंट पर सैनिटाजेशन की व्यवस्था, पर्यटकों सहित बोट संचालकों, ऑपरेटर और हेल्परों को अनिवार्य रूप से मास्क पहनाना होगा।

बोटिंग करने आने वाले पर्यटकों को कोविड निगेटिव रिपोर्ट के बिना एंट्री नहीं दी जाएगी। इस बाबत श्री गंगा-भागीरथी बोट यूनियन के अध्यक्ष लखवीर चौहान ने बताया कि गाइड लाइन के अनुसार फिलहाल झील में स्पीड और सामान्य तरह की बोटें ही संचालित की जाएगी। बताया कि पूर्व की भांति यात्रियों से सामान्य बोट का प्रति सवारी 300 रुपये और स्पीड बोट का 500 रुपये किराया लिया जाएगा।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

1 day ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

4 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

This website uses cookies.