चमोली के कर्णप्रयाग-ग्वालदम रोड पर एक ट्रक बेकाबू होकर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में ड्राइवर की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि ट्रक थराली से हल्द्वानी जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में ग्वालदम के पास भगोना फार्म धार में ट्रक बेकाबू होकर 100 मीटर गहरी खाई में गिर गया। हादसे में ड्राइवर दिनेश सिंह ट्रक के नीचे दब गया, जिससे उसकी मौत हो गई। ड्राइवर की उम्र 32 साल थी और वो जेंटाकोटी नारायणबगड़ का रहने वाला था। हादसे के की जानकारी स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को खाई से बाहर निकलवाया और उस पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव को कर्णप्रयाग भेज दिया गया है। परिजनों को हादसे की जानकारी दे दी गई है।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.