फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड जनरल-ओबीसी इम्पलाइज एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष दीपक जोशी के खिलाफ की जा रही कार्रवाई का मामला तूल पकड़ता जा रहा है।
मंगलवार को चम्पावत में उत्तराखंड जनरल-ओबीसी इम्पलाइज एसोसिएशन ने उपवास रखा। इसके साथ ही प्रदर्शनकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ की जा रही कार्रवाई के विरोध में स्थानीय प्रशासन के जरिये सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि अगर तुरंत मामले का निपटारा नहीं किया गया आने वाले दिनों में उनका आंदोलन और तेज होगा।
इससे पहले 5 सितंबर को भी कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन किया था। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने विरोध दर्ज कराने लिए काले फीते भी बांधे थे। कर्मचारियों ने आरोप लगाया है कि सरकार कर्मचारियों के प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दमनात्मक कार्रवाई कर रही है। जिसे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.