फोटो: सोशल मीडिया
उत्तराखंड में लॉकडाउन के दौरान लोगों का घरों से निकलना जब से कम हुआ है, तब से गुलदार का आतंक बढ़ गया है। पहले जहां गुलदार जंगलों तक सीमित थे।
वहीं अब लॉकडाउन के बाद से अक्सर रिहायशी इलाकों में आ जा रहे हैं और आए दिन गुलदार किसी ना किसी को अपना निशाना बना रहे हैं। चमोली में बदरीनाथ नेशनल हाइवे पर जोशीमठ के पास बुधवार रात गुलदार ने एक मजदूर को अपना निशाना बनाया। मजदूर को जान से मारने के बाद गुलदार उसके शव को सड़क पर गिरे बोल्डरों से होते हुए लेकर गया।
सुबह जब मजदूर के दूसरे साथियों ने उसका शव क्षत-विक्षत हालत में देखा तो उनके बीच में कोहराम मच गया। तुरंत ही इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। ये सभी मजदूर जोशीमठ के पास ऑल वेदर निर्माण कार्य में मजदूरी कर रहे हैं। जिस मजदूर पर गुलदार ने हमला किया बताया जा रहा है कि वो नेपाल का रहने वाला है। वो सुबह शौच के लिए गया था। इसी बीच गुलदार ने उसके पर अटैक कर दिया।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.