उत्तराखंड में कोरोना का कहर! 447 नए लोगों के पॉजिटिव मिलने से मचा हड़कंप, 192 पहुंचा मौत का आंकड़ा

बाकी राज्यों की तरह उत्तराखंड में भी कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। देवभूमि में अब तक कोरोना वायरस ने 14 हजार से ज्यादा लोगों को अपने चपेट में ले लिया है।

पिछले 24 घंटे की बात की जाए तो बीते 24 घंटे में राज्य में 447 नए कोरोना संक्रमितों की पुष्टि हुई है, 447 नए कोरोना मरीजों की पुष्टि होने के बाद सूबे में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 14,083 पहुंच चुका है। जबकि, 9676 मरीज स्वस्थ भी हो चुके हैं।

राज्य में पिछले 24 घंटे में 5 मरीजों की मौत भी हुई है। इसके साथ ही राज्य में अभी तक कुल मरने वाले कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या 192 हो गई है। सूबे में अभी भी एक्टिव केस 4164 हैं। शुक्रवार को 7091 सैंपल टेस्ट के लिए भेजे गए हैं। अभी भी 14785 सैंपल की रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। राज्य में डबलिंग रेट 25.86 दिन पहुंच गया है। रिकवरी रेट 68.71 पहुंच गया है। संक्रमण दर 5.16 प्रतिशत पहुंच गई है।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार शुक्रवार को सबसे ज्यादा 106 केस उधम सिंह नगर, 101 हरिद्वार और 95 देहरादून में सामने आए, वहीं 14 केस अल्मोड़ा, दो बागेश्वर, पांच चमोली, 9 चंपावत, 11 पौड़ी, 6 पिथौरागढ़, एक रुद्रप्रयाग, छह टिहरी, 41 उत्तरकाशी में पॉजिटिव केस पाए गए।

वहीं कोरोना पॉजिटिव की मौत के तीन केस ऋषिकेश एम्स, दो केस दून मेडिकल कालेज में सामने आए। एम्स ऋषिकेश में 60 वर्ष, 45 वर्ष, 55 वर्ष के तीन पुरुष, दून मेडिकल कालेज में 40 वर्ष, 60 वर्ष के पुरुष की मौत हो गई।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.