उत्तराखंड: पिथौरागढ़ में यूकेडी का अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन

उत्तराखंड क्रांति दल ने पिथौरागढ़ में सोमवार को प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। यूकेडी की मांग है कि पहाड़ी इलाकों में सीट बेल्ट की बाध्यता हटाई जाए और जल संस्थान द्वारा मनमाने तरीके से बिल भेजे जाने पर रोक लगे।

प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि जल संस्थान मनामाने तरीके से बिल भेज रहा है। यूकेडी ने मांगें नहीं माने जाने पर पूरे प्रदेश में आंदोलन करने की चेतावनी दी है। सोमवार को यूकेडी कार्यकर्ता जिला कार्यालय पहुंचे और प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। यूकेडी के वरिष्ठ नेता और पूर्व विधायक काशी सिंह ऐरी ने कहा कि पहाड़ी इलाकों में सीट बेल्ट जरूरी करना जानलेवा साबित हो रहा है। क्योंकि गाड़ियों के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद कई बार सीट बेल्ट लगी होने की वजह से ड्राइवर या पैसेंजर का बाहर निकलना काफी मुश्किल हो जाता है। इसकी वजह से मौत भी हो सकती है।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जल संस्थान बिजली की तरह ही इलेक्ट्रॉनिक मीटर लगाए, लेकिन चिप नहीं लगी होने से बाद मनमाने तरीके से बिल भेजे जा रहे है। इसका असर गरीब लोगों पर पड़ रहा है। साथ ही होटल कारोबारियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। कार्यकर्ताओं ने बिजली का बिल माफ करने व वाहनों में सीट बेल्ट की अनिवार्यता को समाप्त करने की मांग की है।

newsnukkad18

Recent Posts

लेजेंड्स लीग क्रिकेट: इंडिया टाइगर्स ने कैप्टन राशिद खान को बनाया नया CEO

फ्रेंचाइजी क्रिकेट की दुनिया से एक बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। लीजेंड्स…

4 days ago

उत्तराखंड: चमोली में दर्दनाक हादसा, बारातियों को लेकर लौट रही कार खाई में गिरी, 3 की मौत, 2 घायल

उत्तराखंड के चमोली जिले में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। हेलंग-उर्गम मोटर मार्ग पर बुधवार…

3 months ago

गाजीपुर: राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी करप्शन मिशन की हुई बैठक, 10 दिसंबर को बड़े आयोजन की रूपरेखा तैयार

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के गोराबाजार क्षेत्र में बुधवार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं एंटी…

3 months ago

गाजीपुर: मनिया-गहमर गांव में निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल, SDM से शिकायत, जांच की मांग

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र में ग्राम पंचायतों द्वारा कराए जा…

3 months ago

बिहार: नीतीश कुमार का सीएम पद से इस्तीफा, 10वीं बार कल लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए को मिली स्पष्ट जीत के बाद सरकार गठन की…

3 months ago

गाजीपुर: भदौरा व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने ली शपथ, विधायक ओमप्रकाश सिंह रहे मौजूद

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के सेवराई तहसील क्षेत्र स्थित एक निजी मैरिज हाल में…

3 months ago

This website uses cookies.