फोटो: सोशलमीडिया
उत्तरकाशी से दुखद खबर है। बडकोट तहसील क्षेत्र के अंतर्गत नौगांव गडोली राजगढ़ी मोटर मार्ग पर बिसाट गांव के पास खाई में बोलेरो गिरने से पूर्व प्रधान समेत ड्राइवर की मौत हो गई है।
हादसे का पता तब चला जब थानकी और बिसाट गांव की महिलाएं घास लेने के लिए सुबह जा रही थीं। ग्रामीण रणवीर लाल ने बताया कि घास लेने गई महिलाओं ने खाई में एक दुर्घटनाग्रस्त वाहन को देखा। इसके उन्होंने ग्रामीणों को हादसे की सूचना दी। ग्रामीण मौके पर पहुंचे और इस बारे में तुरंत पुलिस और एसडीआरएफ को जानकारी दी। मौके पर पहुंची पुलिस को बोलेरो वाहन के अंदर दो लोग मृत मिले।
पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। दोनों शवों की शिनाख्त तहसील बड़कोट और पूर्व प्रधान राजपाल सिंह रमोला और चालक उपेंद्र सिंह चौहान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पूर्व प्रधान राजपाल सिंह रमोला बुधवार की देर शाम को अपने गांव की ओर जा रहे थे। इसी दौरान उनका वाहन बेकाबू होकर खाई में जा गिरा। हादसे में पूर्व प्रधान और उनके चालक की मौके पर ही मौत हो गई। देर रात तक दुर्घटना का पता नहीं चला। सुबह पुलिस को ग्रामीणों ने घटना की जानकारी दी इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को बरामद किया।
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.