उत्तरकाशी के इस गांव के लिए ‘विकास’ बना अभिशाप! घरों में पड़ी 5 फीट की गहरी दरारें, दहशत में लोग

उत्तराखंड में कुछ जगहों पर जिस तरीके से विकास की रूप-रेखा खींची जा रही है, वही पहाड़ के कई अभिशाप साबित हो रही है।

उत्तरकाशी के कुछ इलाकों में एक तस्वीर उभर कर सामने आई है। ऑल वेदर रोड परियोजना रतूड़ीसेरा गांव के लिए मुसीबत बन गई है। गांव में कई घरों के आंगन में 5 फीट की गहरी दरारें पड़ गई हैं। दरअसल गंगोत्री हाईवे पर बॉर्डर रोड ऑर्गनाइजेशन की देखरेख में ऑल वेदर रोड कटिंग का काम चल रहा है। इससे रतूड़ीसेरा गांव में दरारें पड़ गई हैं। गांव के अस्तित्व पर खतरा मंडराने लगा है।

ग्रामीणों का आरोप है कि ऑल वेदर रोड कटिंग में लापरवाही बरती जा रही है, जिसके चलते मुख्य सम्पर्क मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया है। यही नहीं लापरवाही की वजह से घरों और आंगन में करीब 10 फीट लंबी और 5 फीट गहरी दरारें पड़ गई हैं। गांव के लोग डर के साए में जीने को मजबूर हैं। हर घड़ी अनहोनी का डर सताता रहता है।

रतूड़ीसेरा के प्रधान दुर्गेश जोशी कहते हैं कि इस बारे में प्रशासन की टीम और बीआरओ से जुड़े लोग मौके का मुआयना कर चुके हैं। बावजूद इसके इस गंभीर खतरे को टालने के लिए कोई भी कदम नहीं उठाया नहीं जा रहा है। गांव के लोगों का कहना है कि उन्होंने पहले ये कह दिया था कि रोड को नीचे की ओर से चौड़ा किया जाए, लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई और उसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ रहा है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

4 days ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

1 week ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

3 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

3 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

3 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

3 weeks ago

This website uses cookies.