उत्तराखंड: महिल का किया यौन शोषण, मर्जी के खिलाफ कराया गर्भपात, शादी का नाम लेते हुआ फरार, अब हुआ गिरफ्तार

चंपावत के बनबसा में 6 साल पहले शादी का झांसा देकर महिला का यौन शोषण करने और जान से मारने की धमकी देने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

हालांकि अभी भी सह आरोपी इस मामले में फरार है। पुलिस आरोपी की सह तलाश आरोपी की तलाश में जुटी हुई है। पुलिस के मुताबिक, बनबसा के चंद्रफार्म निवासी धीरज रावत उर्फ धर्मेन्द्र के खिलाफ बनबसा की एक महिला की ओर से शादी का झांसा देकर यौन शोषण स्थापित करने और जान से मारने की धमकी देने के संबंध में विगत 17 फरवरी को तहरीर दी गई थी।

महिला की ओर से कहा गया कि साल 2015 में आरोपी की ओर से उसका यौन शोषण किया गया और कई बार उसकी मर्जी के खिलाफ उसका गर्भपात भी कराया गया और जब उसने उससे शादी करने के लिये लिए कहा तो उसने नयी बस्ती, मीना बाजार निवासी अपने दोस्त फुरकान पुत्र फारूख के साथ मिलकर उसे जान से मारने की धमकी भी दी। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने गुरुवार को मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के दोस्त की तलाश जारी है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

1 week ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

2 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

3 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

3 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

3 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

3 weeks ago

This website uses cookies.