उत्तर प्रदेश

गाजीपुर: पूर्वांचल विश्वविद्यालय की कृषि सेमेस्टर परीक्षाएं शुरू, पहले दिन 100% उपस्थिति

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय, जौनपुर से संबद्ध स्नातकोत्तर महाविद्यालय, गाजीपुर में कृषि वर्ग के स्नातक (UG) और स्नातकोत्तर (PG) पाठ्यक्रमों की सम सेमेस्टर परीक्षाएं गुरुवार, 01 अगस्त 2025 से आरंभ हो गई हैं। यह परीक्षाएं आगामी 26 अगस्त 2025 तक दो पालियों में आयोजित की जाएंगी।

परीक्षा के पहले दिन, प्राचार्य प्रो. डॉ. राघवेन्द्र कुमार पाण्डेय ने स्वयं परीक्षा कक्षों का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं की गुणवत्ता व पारदर्शिता का जायजा लिया। उन्होंने नकल-मुक्त, शांतिपूर्ण और अनुशासित परीक्षा संचालन को प्राथमिकता देते हुए छात्रों को आत्मविश्वास से परीक्षा देने के लिए प्रेरित किया।

परीक्षा का पहले दिन 100% उपस्थिति

सुबह की पाली में यूजी द्वितीय सेमेस्टर के कुल 156 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे, जिनमें सभी उपस्थित रहे। वहीं, शाम की पाली में आयोजित छठवें सेमेस्टर की परीक्षा में 116 विद्यार्थी सम्मिलित हुए और यहां भी उपस्थिति 100% रही। यह दर्शाता है कि छात्र परीक्षा के प्रति गंभीर और प्रतिबद्ध हैं।

प्रशासनिक तैयारियां और अनुशासन

महाविद्यालय प्रशासन द्वारा परीक्षा के दौरान कड़े अनुशासनात्मक इंतज़ाम किए गए हैं। सभी परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल बनाए रखने और नकल-रहित परीक्षा सुनिश्चित करने हेतु विशेष निगरानी की जा रही है।

प्राचार्य प्रो. पाण्डेय ने जानकारी दी कि, “हमने परीक्षा प्रक्रिया को सुचारू व पारदर्शी बनाने के लिए हर आवश्यक कदम उठाए हैं। विद्यार्थी भी व्यवस्थाओं से संतुष्ट हैं और सकारात्मक माहौल में परीक्षा दे रहे हैं।”

(यूपी के गाजीपुप से न्यूज़ नुक्कड़ के लिए तनवीर खान की रिपोर्ट)

newsnukkad

Recent Posts

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

21 hours ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

2 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

2 weeks ago

गाजीपुर: पत्रकारों को 10 लाख का बीमा लाभ, प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन 25 फरवरी को लगाएगा कैंप

गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…

2 weeks ago

This website uses cookies.