उत्तर प्रदेश

गाजीपुर: दिलदारनगर में कवियों ने जमाया रंग, ओम प्रकाश सिंह रहे मुख्य अतिथि

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के दिलदारनगर में प्रतिष्ठित साहित्यिक संस्था ‘उद्भव’ के तत्वावधान में अखिल भारतीय कवि सम्मेलन का आयोजन हुआ। इस अवसर पर कार्यक्रम के प्रथम सत्र में वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. गजाधर शर्मा ‘गंगेश’ को उनकी साहित्यिक सेवाओं के सम्मान में “उद्भव साहित्य सम्मान” से सम्मानित किया गया। उन्हें सम्मान पत्र, अंगवस्त्र और ₹5000 की सम्मान राशि प्रदान की गई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रीय विधायक और पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री ओम प्रकाश सिंह थे। कवि सम्मेलन का शुभारंभ विभा सिंह की मधुर वाणी वंदना से हुआ, जिसने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। इसके बाद मंच पर एक से बढ़कर एक कवियों ने अपनी रचनाओं से समां बांध दिया।

मऊ से आए कवि डॉ. कमलेश राय ने अपने भोजपुरी गीतों से श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। वहीं, वाराणसी के प्रसिद्ध हास्य कवि झगरू भैया ने ‘मड़वे के विवाह’ और ‘चुटकी भर सिंदूर’ जैसी रचनाओं से कार्यक्रम को नई ऊंचाई दी।

इसके अलावा जितेंद्र मिश्र ‘काका’ (मऊ), विभा सिंह (मिर्जापुर), हृदय नारायण ‘हेहर’ (बक्सर), बादशाह राही (गाजीपुर), सुनील सुकुमार, दामोदर दबंग और उत्तम चौबे जैसे कवियों ने अपने सशक्त काव्य पाठ से दर्शकों की खूब वाहवाही लूटी। पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन युवा कवि कुमार प्रवीण ने किया।

कवि सम्मेलन के मंच से ही कथाकार आनंद कुशवाहा की कहानी संग्रह “बुढ़ापे की लाठी” का विमोचन भी किया गया। यह क्षण पूरे कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहा।

इस आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही, जिनमें ब्लॉक प्रमुख जमानिया संतोष कुशवाहा, धनंजय मौर्य, रामेश्वर कुशवाहा, गुलाम मजहर खान, डॉ. शिव प्रताप सिंह, इंद्रासन यादव, नसीम राजा खान, डॉ. सच्चिदानंद मौर्य, अजीत कुशवाहा और योगेश त्रिपाठी शामिल रहे।

कार्यक्रम के अंत में संस्था के सचिव डॉ. शंभूनाथ सिंह और अध्यक्ष आनंद कुशवाहा ने सभी अतिथियों, कवियों और दर्शकों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि “उद्भव” साहित्यिक परंपरा को आगे बढ़ाने के लिए लगातार ऐसे आयोजन करता रहेगा ताकि नई पीढ़ी में साहित्य और संस्कृति के प्रति रुचि बनी रहे।

(न्यूज़ नुक्कड़ के लिए गाजीपुर से इजहार खान की रिपोर्ट)

newsnukkad

Recent Posts

उत्तराखंड मौसम अपडेट: 11 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट, आज कहां-कहां होगी बारिश?

उत्तराखंड के देहरादून और उत्तरकाशी में आज कई जगह हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान…

1 week ago

अंकिता भंडारी को न्याय की मांग पर दिल्ली में बवाल, माता-पिता हिरासत में, दुष्यंत गौतम को 24 घंटे का अल्टीमेटम

अंकिता भंडारी के माता-पिता, पवन खेड़ा समेत कई प्रदर्शनकारियों को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में…

1 week ago

दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं का हक़: ‘रिक्लेम द नाइट’ वॉक में उमड़े नागरिक

9 अक्टूबर की रात लोधी गार्डन से इंडिया गेट तक निकली 'रिक्लेम द नाइट' पदयात्रा…

1 week ago

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

3 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

3 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

3 months ago

This website uses cookies.