फोटो: न्यूज़ नुक्क़ड़
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले की सेवराई तहसील के गोड़सरा गांव में जलजमाव की समस्या लगातार लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। कई वर्षों से सड़क पर पानी भरने के कारण ग्रामीणों का आवागमन कठिन हो गया है। बुधवार को नाराज ग्रामीणों ने जिला पंचायत सदस्य के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।
ग्रामीणों का कहना है कि जिला पंचायत सदस्य ने इस सड़क को अपनी कार्ययोजना में शामिल किया था, लेकिन वर्षों बीत जाने के बाद भी सड़क का निर्माण नहीं कराया गया। प्रदर्शन कर रहे स्थानीय निवासियों शौकत अली खान, अफरोज अहमद खान, मोहम्मद महफूज खान और मोहम्मद अख्तर खान ने बताया कि जलजमाव के कारण सैकड़ों ग्रामीणों को रोजाना दिक्कत होती है।
गांव में पानी भरने से नमाजियों को मस्जिद पहुंचने में भारी दिक्कत होती है। ग्रामीणों ने बताया कि मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र होने के कारण नमाज के समय लोगों को दूसरे रास्तों से होकर जाना पड़ता है। वहीं स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को फिसलन भरी सड़कों पर चलना पड़ता है, जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
ग्रामीणों के अनुसार, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अशोक कुमार आशू ने सड़क निर्माण और जल निकासी की समस्या के समाधान का वादा किया था। लेकिन अब तक कोई काम शुरू नहीं हुआ। इससे लोगों में गहरी नाराजगी है। ग्रामीणों ने कहा कि सड़क और नाले का निर्माण न होने के कारण हर बारिश में स्थिति और भी खराब हो जाती है।
ग्राम प्रधान प्रतिनिधि रिजवान खान ने बताया कि चूंकि यह कार्य जिला पंचायत की योजना में शामिल है, इसलिए उच्च अधिकारियों को पूरी जानकारी भेज दी गई है। उन्होंने कहा कि समस्या के जल्द समाधान के लिए प्रयास जारी हैं और शीघ्र ही इसका निस्तारण कराया जाएगा।
गोड़सरा गांव के लोग अब उम्मीद लगाए बैठे हैं कि प्रशासन जल्द ही सड़क और जल निकासी की व्यवस्था कराएगा। ग्रामीणों का कहना है कि बार-बार शिकायतों के बावजूद समस्या जस की तस बनी हुई है, जिससे यह अब केवल विकास का नहीं बल्कि जनस्वास्थ्य का भी मुद्दा बन गया है।
(यूपी के गाजीपुर से न्यूज़ नुक्कड़ के लिए इजहार खान की रिपोर्ट)
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
गाजीपुर जिले में पत्रकारों के लिए एक अहम पहल की गई है। प्रगतिशील ग्रामीण पत्रकार…
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को भीषण दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूर्वांचल…
उत्तराखंड के देहरादून के रायपुर क्षेत्र में शिक्षा विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी के कार्यालय…
उत्तराखंड हाईकोर्ट ने खुदकुशी से जुड़े एक पुराने आपराधिक मामले में ने अहम टिप्पणी करते…
This website uses cookies.