उत्तर प्रदेश में मिला सोने का बहुत बड़ा भंडार

उत्तर प्रदेश में सोने का एक बहुत बड़ा भंडार मिला है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सोनभद्र की पहाड़ियों पर 3 हजार टन सोने का भंडार मिला है। रिपोर्ट के मुताबिक अब नीलामी की प्रक्रिया भी शुरू कर दी गई है और जल्द ही इसकी नीलामी कर दी जाएगी।

सरकार ने इसके लिए 7 सदस्यों की टीम भी गठित कर दी गई है। आपको बता दें कि साल 2005 से जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया ने सोनभद्र में सोना होने के बारे में बताया था। इसकी पुष्टि भी साल 2012 में हो गई थी। हरदी क्षेत्र में 646.15 किलोग्राम सोने का भंडार है वही सोन पहाड़ी में 2943.25 टन सोने का भंडार है।

कैसे होगी नीलामी?

रिपोर्ट्स के मुताबिक ई टेंडरिंग के जरिये ब्लॉकों के नीलामी की जाएगी। इसले लिए टीम भी गठित कर दी गई है। ये टीम पूरे इलाके की जिओ टैगिंग करेगी और 22 फरवरी 2020 तक अपनी रिपोर्ट भूतत्व और खनिकर्म निदेशालय लखनऊ को सौंप देगी।

यूरेनियम की तलाश

सोने का भंडार मिलने के बाद अब जिले में यूरेनियम की तलाश की जा रही है। खनिज अधिकारी के मुताबिक जिले में यूरेनियम का भी भंडार होने की संभावना है। जियोलॉजिकल सर्वे ऑफ इंडिया की टीम इस काम में लगी हुई हैं। जल्द ही पट्टा देने की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। अभी सर्वे किया जा रहा है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.