राहुल गांधी ने रायबरेली में पीएम से पूछे वो तीन सवाल, जिसका 2014 के लोकसभा चुनाव में मोदी पीटते थे ढोल

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी अपनी सभाओं में पीएम मोदी उनकी सरकार और बीजेपी को देश से जुड़े असल मुद्दों पर घेर रहे हैं और सवाल पूछ रहे हैं।

राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के रायबरेली में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी और उनकी सरकार को जमकर घेरा। उन्होंने कहा, “देश का एक युवा आज ये नहीं कह सकता कि हां चौकीदार ने मुझे नौकरी दी है। देश में बेरोजगारी का स्तर 45 साल के सबसे उच्चतम स्तर पर है। देश के 70 साल के इतिहास में किसी भी सरकार ने नोटबंदी और जीएसटी लागू करने जैसा बेवकूफी भरा कदम नहीं उठाया।”

जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने कहा कि 2014 के लोकसभा चुनाव में नरेंद्र मोदी ने बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन एक भी वादा पूरा नहीं किया। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी आज उन मुद्दों की बात अपने भाषणों में नहीं कर रहे हैं, जिस पर उन्होंने 2014 का लोकसभा चुनाव लड़ था। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हर साल बीजेपी ने देश के युवाओं को दो करोड़ नौकरी देने का वादा किया था, लेकिन आज बीजेपी उसका जिक्र तक नहीं करती।

राहुल गांधी ने कहा, “नरेंद्र मोदी ने 5 सालों तक झूठ बोला है। अपने भाषणों में अब वो रोजगार की बात नहीं करते। वो किसानों की बात नहीं कते  देश की जनता के खातो में 15 लाख रुपये डालने की बात नहीं करते। पीएम मोदी टेलीप्रॉटर पर लिखा हुआ भाषण पढ़ते हैं, जो नियंत्रित होता है। अब बदलाव का समय आ गया है।”

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

2 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.