सोनभद्र नरसंहार का दहलाने वाला वीडियो, गोलियों की गूंज के बीच भागते दिख रहे लोग, मिनटों में बिछी लाशें

उत्तर प्रदेश के सोनभद्र में 17 जुलाई को हुए नरसंहार का दिल दहला देने वाला वीडियो सामने आया है। ये वीडियो फायरिंग से कुछ ही देर पहले का है।

वीडियो में देखा जा सकता है कि आदिवासियों के ऊपर फायरिंग करने से पहले गुजर समुदाय के लोग उनकी लाठी-डंडों से पिटाई कर रहे हैं। चारों तरफ चीख पुकार मची हुई है। महिलाएं और बच्चे भाग रहे हैं, और उनके ऊपर हमला किया जा रहा है। लाठी-डंडे से आदिवासियों को पीटने के बाद फायरिंग की आवाज सुनाई देती है। एक व्यक्ति पूछ रहा है किसने गोली मारी। कुछ लोगों की आवाज आ रही है फोन मिलाओ, गोलियां चल रही हैं।

वीडियो में गोलियों की तड़तड़ाहट के बीच पीड़ित भागते हुए दिखाई दे रहे हैं। चारों तरफ चीख पुकार मची हुई है। कुछ देर तक गोलियों की आवाज सुनाई देती है, उसके बाद खेत में लाशें बिछ जाती हैं। फायरिंग की वारदात को अंजाम देकर आरोपी भाग जाते हैं।

गौरतल है कि 17 जुलाई को गुर्जर समुदाय के लोगों ने गोंड आदिवासियों पर जमीन के कब्जे को लेकर हमला था। गांव के प्रधान यज्ञदत्त गुर्जर ने एक बड़ी जमीन खरीदी थी, लेकिन इस पर पीढ़ियों से आदिवासी खेती कर रहे थे। प्रधान 200 से ज्यादा लोगों को लेकर इसी जमीन पर कब्जा करने के लिए पहुंचा था। इस दौरान प्रधान के लोगों ने आदिवासियों पर बंदूक, डंडा, गंडासे और दूसरे हथियारों से हमला कर दिया था, जिसमें 10 लोगों की जान चली गई थी, और 20 से ज्यादा घायल हो गए थे। इस मामले में प्रशासन ने 29 लोगों को गिरफ्तार किया है। साथ ही कई लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। इलाके में 2 महीने तक धारा 144 लगा दी गई है।

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

3 weeks ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

1 month ago

This website uses cookies.