उत्तर प्रदेश

UP: गाजीपुर के पचौरी गांव में नाला निर्माण में धांधली, बिना काम कराए निकाले लाखों रुपये

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के भदौरा ब्लॉक के पचौरी गांव में नाला और खड़ंजा निर्माण के नाम पर बड़े पैमाने पर वित्तीय अनियमितता का मामला सामने आया है। ग्रामीणों का आरोप है कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में ग्राम पंचायत की ओर से बाला कुशवाहा के घर से क्रांति कुमार के बैठका तक नाला और खड़ंजा बनाने के नाम पर 3 लाख 73 हजार 397 रुपये का भुगतान किया गया, जबकि मौके पर कोई काम नहीं हुआ।

पुराने निर्माण को दिखाया नया

ग्रामीण क्रांति कुमार का कहना है कि आज से करीब 20 साल पहले तत्कालीन ग्राम प्रधान ने खड़ंजा और नाली का निर्माण कराया था, जो आज भी जस का तस मौजूद है। इसके बावजूद ग्राम पंचायत द्वारा नए निर्माण कार्य का भुगतान कागजों में करा लिया गया।

किस्तों में हुआ भुगतान

जांच में सामने आया कि यह राशि तीन किस्तों में निकाली गई-

  • पहली बार: 86,784 रुपये
  • दूसरी बार: 1,63,743 रुपये
  • तीसरी बार: 1,22,870 रुपये

ग्रामीणों का आरोप है कि ग्राम पंचायत द्वारा अन्य कार्यों में भी इसी तरह की गड़बड़ी की गई है और लाखों रुपये का भुगतान बिना कार्य कराए ही कर लिया गया।

ग्राम प्रधान प्रतिनिधि का पक्ष

ग्राम प्रधान के पति एवं प्रतिनिधि विनय कुमार गुप्ता का कहना है कि नाली का काम बगल में कराया गया था, लेकिन आईडी डालते समय नाम गलत दर्ज हो गया, जिसके कारण भ्रम की स्थिति बनी।

जांच के आदेश

इस मामले में खंड विकास अधिकारी (भदौरा) के. के. सिंह ने कहा है कि शिकायत मिली है और मामले की जांच कराई जाएगी। जांच के बाद दोषियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

(यूपी के गाजीपुर से न्यूज़ नुक्कड़ के लिए इजहार खान की रिपोर्ट)

newsnukkad

Recent Posts

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

3 days ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

6 days ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

2 weeks ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

2 weeks ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

3 weeks ago

चंपावत खड़ी होली महोत्सव: संस्कृति संरक्षण पर बोले सीएम धामी

उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…

3 weeks ago

This website uses cookies.