फोटो: सोशल मीडिया
गाजीपुर जिले की सेवराई तहसील क्षेत्र के उसिया ग्राम पंचायत भवन में एक सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस मौके पर देश की प्रतिष्ठित सीमेंट कंपनी ‘अल्ट्राटेक’ द्वारा ‘यशस्वी प्रधान स्पर्धा’ के तहत ग्राम प्रधान शम्स तबरेज खान उर्फ ‘पिंटू’ को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
सीमेंट कंपनी ने उत्तर प्रदेश के विभिन्न जिलों से कुल 600 ग्राम प्रधानों का चयन किया था। इनमें गाजीपुर जिले से 36 प्रधान शामिल हुए, जबकि भदौरा ब्लॉक से सिर्फ उसिया ग्राम पंचायत के प्रधान शम्स तबरेज खान को यह सम्मान मिला।
यह सम्मान उन प्रधानों को दिया गया है, जिन्होंने अपने कार्यकाल में गांव के विकास और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में उल्लेखनीय योगदान दिया है। कंपनी की सर्वे टीम ने पहले उसिया गांव का दौरा किया और वहां किए गए विकास कार्यों की गुणवत्ता की जांच की। रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को सौंपने के बाद शम्स तबरेज खान को “सर्वश्रेष्ठ ग्राम प्रधान” की श्रेणी में चुना गया।
सम्मान मिलने के बाद ग्राम प्रधान शम्स तबरेज खान ने कहा, “यह सिर्फ मेरा सम्मान नहीं है, बल्कि पूरे उसिया गांव का है। गांववासियों ने मुझे मौका दिया, जिससे मैं गांव के विकास कार्यों को आगे बढ़ा पाया। यह उपलब्धि मैं अपने गांव के लोगों को समर्पित करता हूं।”
सम्मान समारोह में नौशाद खान, सचितानंद पांडेय, हसनैन खान, आफताब खान, राकेश, तारूफ खान और माजिद समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। सभी ने ग्राम प्रधान को सम्मान मिलने पर खुशी जाहिर की और इसे पूरे गांव की उपलब्धि बताया।
(गाजीपुर से न्यूज़ नुक्कड़ के लिए इजहार खान की रिपोर्ट)
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.