उत्तर प्रदेश के घोसी से बीएसपी सांसद अतुल राय की अचनक तबीयत बिगड़ने के बाद उन्हें वाराणसी के बीएचयू अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
यूपी कॉलेज की पूर्व छात्रा से रेप के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के बाद अतुल राय को वाराणसी के चौकाघाट जेल में रखा गया था। खबरों के मुताबिक, अचानक उनके कान में दर्द शुरू हुआ। उन्होंने इस बात की शिकायत जेल प्रशासन से की। इसके बाद उन्हें बीएचयू में भर्ती कराया गया।
अस्पताल में प्राथमिक जांच के बाद उन्हें ईएनटी (आंख, कान, गला) डिपार्टमेंट के डॉ. राजेश कुमार की ओपीडी में दिखाया गया। जांच के बाद उन्हें स्पेशल वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया। वार्ड के बाहर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है। अस्पताल में अतुल राय के भर्ती होने के बाद उनके समर्थक भी बीएचयू अस्पताल पहुंच रहे हैं।
गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव के दौरान अतुल राय पर वाराणसी के यूपी कॉलेज की छात्रा ने रेप का आरोप लगाते हुए थाने में केस दर्ज कराया था। छात्रा के आरोप के मुताबिक, नौकरी दिलाने का झांसा देकर अतुल राय ने उसके साथ रेप किया था। केस दर्ज होने के बाद अतुल राय फरार हो गए थे। उन्होंने हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में जमानत की याचिका लगाई थी, लेकिन दोनों ही जगहों से राहत नहीं मिली थी। बाद में कुर्की के आदेश के बाद अतुल राय सामने आए थे और उन्होंने वाराणसी की कोर्ट में सरेंडर किया। तभी से अतुल राय जेल में बंद हैं।
इसे भी पढ़ें: जेल में बंद BSP के रेप के आरोपी सांसद अतुल राय की संसद की सदस्यता रद्द होगी?
इसे भी पढ़ें: जब ‘बाहुबली’ मुख्तार ने ‘कटप्पा’ को हरा दिया था, मोदी के ‘घोड़े’ भी हो गए थे फेल
होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…
उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…
उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…
उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…
उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…
उत्तराखंड में चंपावत खड़ी होली महोत्सव का विधिवत आगाज़ हुआ। इस कार्यक्रम का शुभारंभ राज्य…
This website uses cookies.