उत्तर प्रदेश: गाजीपुर के मनिया गांव की हुस्ना खान बनीं जज, रच दिया इतिहास

कहते हैं कि हौसला हो तो दुनिया की कोई भी जंग जीती जा सकती है। उत्तर प्रदेश के गाजीपुर जिले के मनिया गांव की रहने वाली हुस्ना रुस्तम खान ने इस कथन को सच साबित किया है।

एक छोटी सी गांव की रहने वाली हुस्ना खान अपनी मेहनत और हौसल के दम पर जज बन गई हैं। आज पूरा गांव और जिला अपनी बिटिया की कामयाबी पर फक्र कर रहा है। उन्हें बधाई देने वालों का तांता लगा है। हुस्ना अपने परिवार के साथ महाराष्ट्र के औरंगाबाद में रहती हैं। चार साल पहले हुस्ना के पिता रुस्तम खान का इंतकाल हो गया था। बावजूद इसके हुस्ना ने कभी हैसला नहीं हारा। उन्होंने अपनी मेहनत को जारी रखा। वो सिविल जज जूनियर डिवीजन एवं मजिस्ट्रेट 2019 की परीक्षा में बैठीं और पास कर इतिहास रच दिया। औरंगाबाद जिले की वो पहली मुस्लिम लड़की हैं, जिन्होंने इस पद को हासिल किया है।

हुस्ना कहती हैं कि इस कामयाबी के पीछे उनकी मां और शिक्षकों का हाथ है, जिन्होंने मुझे इस लायक बनाया कि मैं यहां तक पहुंच सकूं। हुस्ना ने बताया कि पिता की मौत के बाद उन्हें काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा। वो कहती हैं कि पिता के सपने को पूरा करने के लिए मां ने हमेशा हौसला बढ़ाया और प्रेरित किया। हुस्ना ने कहा कि मैं हमेशा गरीबों, मजलुमो की सेवा के लिए तैयार रहूंगी। उन्होंने युवा पीढ़ी की लड़कियों को सीख दी है। उन्होंने कहा कि जो लड़कियां सिर्फ घर से निकलकर रसोई घर तक ही रह जाती हैं, उनसे मैं अपील करना चाहती हूं कि वो अपने हौसले के साथ आगे बढ़ें और अपने लक्ष्य के हासिल करने के लिए मेहमन करें, कुछ भी नामुमकिन नहीं है।

हुस्नान ने प्राथमिक शिक्षा पूरी करने के बाद 10वीं राजीव गांधी उर्दू हाईस्कूल और 12वीं की पढ़ाई तलत जूनियर कॉलेज औरंगाबाद से की। 12वीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने औरंगाबाद के वीएन पाटिल लॉ कॉलेज से एलएलबी की पढ़ाई पूरी की।

newsnukkad18

Recent Posts

उत्तराखंड: UTU में कथित पेपर लीक के विरोध में कांग्रेस का मार्च, उच्च शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बीच उत्तराखंड में भी प्रश्नपत्र लीक का…

2 months ago

प्रह्लाद जोशी को मिला शिक्षा मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद फैसला

केंद्र सरकार ने शिक्षा मंत्रालय में बड़ा बदलाव करते हुए केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी को…

2 months ago

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP ने खत्म किया आंदोलन, छात्रों से की जंतर-मंतर खाली करने की अपील

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद जंतर-मंतर पर चल रहा छात्रों का आंदोलन…

2 months ago

चमोली विकास परियोजनाएं: गोपेश्वर से सीएम धामी का बड़ा ऐलान, 155 करोड़ की योजनाओं को मंजूरी

उत्तराखंड के चमोली विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार देते हुए राज्य के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

3 months ago

बद्रीनाथ मंदिर दान: अनियमितताओं की जांच के बीच BKTC कोषाध्यक्ष का तबादला, CEO ने दी सफाई

उत्तराखंड के चमोली जिले स्थित श्री बद्रीनाथ धाम में दान के प्रबंधन को लेकर सामने…

3 months ago

दिल्ली का पुनर्वास मॉडल सवालों के घेरे में, क्या गरीबों को शहर से बाहर धकेला जा रहा है?

दिल्ली में झुग्गी बस्तियों को हटाकर लोगों को पुनर्वास स्थलों पर भेजने की प्रक्रिया पर…

4 months ago

This website uses cookies.