उत्तर प्रदेश: गाजीपुर के मनिया गांव में सम्मान समारोह-काव्य गोष्ठी का आयोजन, कई बड़ी हस्तियां हुईं शामिल

उत्तर प्रदेश में गाजीपुर जिले के मनिया गांव के बज्म-ए-अदब के तत्वावधान में सम्मान समारोह और काव्य गोष्ठी का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गाजीपुर के मशहूर इतिहासकार, लेखक और पत्रकार उबैदुर्रहमान सिद्दिकी रहे। ओबैदुर रहमान ने अपने पुस्तक के बारे में, गाजीपुर के इतिहास आदि पर विस्तृत रूप से चर्चा की। कवी मिथलेश गहमरी ने अपनी कविताओं और भोजपुरी व्यंग पेश करते हुए सभी की वाहवाही लूटी। मिथिलेश गहमरी ने आज की राजनीतिक व्यवस्था पर व्यंग कसते हुए भोजपुरी व्यंग “ए बबुआ दउरा चुनाव ना लड़बा” सुनाकर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

गजल कार अयूब सैफी ने “तोहार मेहरबानी जियत बानी” सुनाकर लोगों की तालियां बटोरीं। वहीं, कार्यक्रम में समीम गाजीपुरी, कारी जुबैर, अफरोज खान, शाहनवाज खान आदि ने अपने मुक्तक से लोगों की खूब वाह-वाही लूटी।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सरवत महमूद खान और संचालन डॉ. नाहिदा खातून ने बखूबी किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री प्रतिनिधि मन्नू सिंह, अनिल यादव, इम्तियाज अंसारी, नौशाद खान,  जैनुल बशर, शब्बीर अहमद खान ग्राम प्रधान मनिया, सरफराज खान, खालिद अमीर, मंसूर आलम, सोहेल खान, खान जियाउद्दीन, मोहम्ममद कासिम श्रीकांत पांडेय, कारी दिलशाद आदि लोग मौजूद रहे।

(न्यूज़ नुक्कड़ के लिए उत्तर प्रदेश के गाजीपुर से इजहार खान की रिपोर्ट)

newsnukkad18

Recent Posts

गाजीपुर रक्तदान शिविर: 15 यूनिट रक्त संग्रहित, नागरिक सुरक्षा कोर की पहल

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर में नागरिक सुरक्षा कोर की पहल पर राजकीय मेडिकल कॉलेज, जिला…

5 days ago

गाजीपुर में 15 मार्च को प्रेस क्लब का होली मिलन समारोह, MLC विशाल सिंह चंचल होंगे मुख्य अतिथि

होली के बाद आपसी मेल-मिलाप और संवाद को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रेस क्लब…

4 weeks ago

गाजीपुर: सेवराई तहसील क्षेत्र में सामुदायिक शौचालय बने शोपीस, कई जगहों पर लटका ताला

उत्तर प्रदेश के गाजीपुर के सेवराई तहसील क्षेत्र के विभिन्न ग्राम पंचायत में लाखों से…

1 month ago

उत्तराखंड: घनसाली में 41.21 करोड़ की विकास योजनाएं, बड़ी सौगात

उत्तराखंड के टिहरी जिले के घनसाली में बड़ी विकास सौगात दी गई है। घनसाली में…

1 month ago

उत्तराखंड: बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत, मां पर हत्या का केस दर्ज

उत्तराखंड के बागेश्वर के बैजनाथ में 21 दिन की मासूम की मौत का मामला सामने…

1 month ago

चमोली नाबालिग दुष्कर्म मामला: गोपेश्वर में युवक गिरफ्तार

उत्तराखंड के चमोली जिले के गोपेश्वर क्षेत्र में 15 वर्षीय नाबालिग के साथ कथित दुष्कर्म…

1 month ago

This website uses cookies.